लैटिन अमेरिका से कुछ कवितायें
पिछले दिनों लैटिन अमेरिकी कवियों के मार्टिन एस्पादा द्वारा संपादित संकलन ' पोएट्री लाइक ब्रेड' को पढ़ते हुए कई कविताओं का अनुवाद भी किया...उन्हीं में से कुछ राबर्टो सोसा की कवितायें राबर्ट सोसा साझा दुःख हम दुनिया भर की माँयें और बेटियाँ यहाँ करती हैं उनका इंतज़ार सुनो हमें. “ उन्हें ज़िंदा ले गए थे वे, हम उन्हें ज़िंदा वापस चाहती हैं ” गौर करो हम पर, गिरफ्तार और लापता बाप और बेटे और भाइयों के नाम पर हम सर उठाये हुए करती हैं उनका इंतज़ार एकसाथ यूं कि जैसे किसी घाव पर लगे हुए टाँके कोई नहीं बाँट सकता कोई नहीं अलगा सकता हमारे इस साझे दुःख को स्मृति संख्या १ और २ मेरी सबसे पुरानी स्मृति शुरू होती है एक जल कर खत्म हो चुकी स्ट्रीटलाईट से और खत्म होती है एक मुर्दा गली में बहते हुए सार्वजनिक नल से मेरी दूसरी स्मृति एक ताबूत से पैदा होती है हिंसक रूप से मृत ताबूतों का एक जुलूस खत मैं दिलासा देता हूँ खुद को कि किसी दिन किराने की इस बेचारी दुकान का मालिक मेरे लिखे हुए पन्नों से कागज़ क...